मुरैना नगर: मुरैना में CSC ID हैक कर लाखों का फर्जी ट्रांजेक्शन, पीड़ित ने कोतवाली थाने में FIR की मांग की
मुरैना शहर में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है,जहां एक CSC संचालक की ID हैक कर अज्ञात आरोपी ने 15 से 20 लाख रुपये के फर्जी ट्रांजेक्शन कर दिए। पीड़ित राजेन्द्र मौर्य ने सायबर सेल और सिटी कोतवाली में शिकायत देकर FIR की मांग की है। आरोपी ने ID का मोबाइल और ईमेल बदलकर वारदात को अंजाम दिया,कोतवाली पुलिस अब जांच में जुटी है।