गंगापुर: कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ली समीक्षा बैठक
गंगापुर सिटी जिला कलक्टर डॉ गौरव सैनी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। बैठक में नियंत्रण कक्ष को सक्रिय रखकर आमजन की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने की बात कही। एक हफ्ते में समस्त विभागों से सभी अधीनस्थ कार्यालयों में सौ प्रतिशत ई-फाइलिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।