बक्सर: बक्सर में मां काली की 23वीं वर्षगांठ पर निकली भव्य कलश यात्रा
Buxar, Buxar | Jan 6, 2026 बक्सर का औद्योगिक क्षेत्र जय मां काली, जय श्रीराम के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो उठा। अवसर था जय मां काली औद्योगिक क्षेत्र स्थित मां काली मंदिर की 23वीं स्थापना वर्षगांठ का, जिसे लेकर पूरे क्षेत्र में भक्ति, उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। इस पावन अवसर पर संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया गया है, जो आगामी 7 दिनों तक चलेगा।