दिघवारा: धनौरा में एक ही रात दो घरों में चोरी, लाखों की संपत्ति उड़ा ले गए चोर
Dighwara, Saran | May 18, 2026 अवतार नगर थाना क्षेत्र के धनौरा गांव में रविवार की रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये नकद और गहनों की चोरी कर ली। घटना की जानकारी सोमवार सुबह करीब छह बजे तब हुई, जब पीड़ित परिवार के लोग जागे और घर का सामान बिखरा देखा। चोरी की इस वारदात से गांव में दहशत का मा