डंडा: रात के अंधेरे में दौड़ रहे बालू लदे ट्रैक्टर, ग्रामीणों में आक्रोश
Danda, Garhwa | May 27, 2026 डंडा थाना क्षेत्र में इन दिनों रात्रि के समय अवैध बालू खनन और ढुलाई का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि शाम ढलते ही दर्जनों ट्रैक्टरों के माध्यम से बालू की निकासी शुरू हो जाती है, जो देर रात से लेकर सुबह तक जारी रहती है। बालू लदे ट्रैक्टर गांव की घनी आबादी वाले क्षेत्रों से होकर गुजरते हैं, जिससे ध्वनि प्रदूषण बढ़ गया है और लोग