कोल: नानऊ पुल पर अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Feb 13, 2026 नानऊ पुल पर अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। 36 वर्षीय ओम प्रकाश मेहनत मजदूरी किया करते थे। ओमप्रकाश गुरुवार शाम सब्जी खरीदने के लिए साइकिल से जा रहे। नानऊ पल पर पहुंचते ही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनको जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।