बेलहर: मटिहानी गांव के पास बदुआ नदी में महिला और बच्चे का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Belhar, Banka | May 14, 2026 बेलहर थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव के पास बदुआ नदी के गहरे दह के पानी में महिला और उसके मासूम बच्चे जा शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई। शव को देखन एक लिए लोगों की भिड़ जुट गई। महिला और बच्चे की पहचान बीजीखोरबा गांव के गुड्डू यादव की 22 वर्षीय पत्नी चंचला देवी और उसके डेढ़ वर्षीय पुत्र अभिराज कुमार के रूप में हुई है।