कोरांव: खिवली में अनियंत्रित बाइक सवार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, साइकिल सवार घायल होकर कट जिला अस्पताल रेफर
कोरांव थाना क्षेत्र के खिवली मोड़ के पास सोमवार दोपहर करीब 1 बजे एक बाइक और साइकिल की टक्कर हो गई। इस हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी पत्नी बाल-बाल बच गई। घायल की पहचान अरुआरी थाना खीरी निवासी राधेश्याम पुत्र अर्जुन प्रसाद के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी गीता देवी के साथ भोगन गांव से सब्जी खरीदकर साइकिल से घर लौट रहे थे।