महोबा: महोबा में ASP ने कोतवाली के अर्दली रूम में दिए निर्देश, विवेचना में पारदर्शिता लाने और लंबित मामलों की समीक्षा करें
Mahoba, Mahoba | May 10, 2026 महोबा ASP वंदना सिंह ने थाना कोतवाली नगर में अर्दली रूम कर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की। उन्होंने विवेचकों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण व निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। ASP ने कहा कि विवेचना में शिथिलता न बरतें। साक्ष्य संकलन में पारदर्शिता रखें और गंभीर मामलों में त्वरित कार्रवाई करें। साइबर जागरूकता व मिशन शक्ति 5.0 के कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने को कहा।