दमयंती नगर: राजबंदी कन्या छात्रावास में छत का प्लास्टर गिरा, 8 छात्राएं घायल; जिला अस्पताल मे भर्ती, वार्डन तत्काल प्रभाव से निलंबित
दमोह राजाबंदी कन्या छात्रावास मे कमरे की छत का प्लास्टर गिरने से 8 छात्राएं घायल हो गईं। पटेरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जबकि सिर में गंभीर चोट लगने पर एक छात्रा को जिला अस्पताल रेफर किया गया। सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मामले में लापरवाही पाए जाने पर जिला पंचायत सीईओ ने वार्डन सीता स्वामी तिवारी को निलंबित किया