उरई: पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई का किया आयोजन, फरियादियों की उमड़ी भीड़
Orai, Jalaun | Apr 6, 2024 उरई के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक के ईराज राजा ने शनिवार को जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई में फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस अधीक्षक ने लोगों की समस्याओं को सुना और पुलिसकर्मियों को समस्याओं का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए।