उरई: रेंडर थाना क्षेत्र में महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, महिला की हुई मौत
Orai, Jalaun | Apr 6, 2024 उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में मृतिका के परिजनों ने बताया कि मृतक महिला अपने घर के बाहर सड़क किनारे सफाई कर रही थी। तभी अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मार दी जिससे महिला गंभीर घायल हो गई। डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।