बाजपट्टी : सत्य प्रकाश
*ऑटो पलटने से युवक की मौत, छह घायल*
बाजपट्टी; थाना क्षेत्र के कचहरीपुर रैन के समीप सोमवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
मृतक की पहचान बथनाहा थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी मो. आशिक (पिता- स्व. मो. जुबैर) के रूप में हुई है। बताया गया है कि ऑटो बथनाहा से बाजपट्टी की ओर आ रहा था। इसी दौरान कचहरीपुर रैन के समीप चालक का संतुलन बिगड़ गया और ऑटो पलट गया। दुर्घटना के समय ऑटो में कुल सात यात्री सवार थे।
हादसे में साबरीन खातून, बिलकिस फातिमा, तबस्सुम बेगम, खुशबू, मो. उबैद तथा रमन राय (बंगराहा) सभी भवानीपुर बथनाहा निवासी घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां गंभीर रूप से घायल साबरीन खातून को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पीएसआई प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
सत्या प्रकाश
प्रभात खबर
बाजपट्टी
9934145281
Bajpatti, Sitamarhi | Jun 2, 2026