देहरादून: हाथीबड़कला स्थित कैप कार्यालय में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय समीक्षा बैठक की, जैविक खेती को बढ़ावा देने के दिए निर्देश
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना समेत अन्य योजनाओं की प्रगति और बजट प्रावधानों पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने अवगत कराया कि RKVY के तहत केंद्र से बजट स्वीकृति लंबित है, जिससे जैविक प्रमाणीकरण प्रभावित हो सकता है। कृषि मंत्री ने निर्देश दिए कि केंद्र को शीघ्र प्रस्ताव भेजा जाए.