देहरादून: शिमला बाईपास चौक पर हुआ सड़क हादसा, कंटेनर की टक्कर से महिला की हुई मौत
देहरादून के शिमला बायपास चौक पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज़ रफ्तार कंटेनर ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। महिला की पहचान और दुर्घटना के सटीक कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।