देहरादून: पंचायत चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा, जनता ने पहले चरण में विकास को वोट दिया है
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंचायत को लेकर शनिवार को शाम 4:00 बजे कहा चुनाव के पहले चरण में 49 विकासखंडों में 68 प्रतिशत मतदान हुआ है जिसको लेकर भाजपा काफी उत्साहित है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि लोगों ने विकास को वोट दिया है। विकास को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचने में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों का महत्वपूर्ण योगदान है।