देहरादून: मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने भारी बारिश से हुए नुकसान का लिया जायजा, पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया
अध्यक्ष मीरा सकलानी ने भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया है। बता दें कि मसूरी में बीती रात भारी बारिश ने तबाही मचा दी। मसूरी स्थित पेट्रोल पंप के नीचे बसी बस्ती में नाले का गंदा पानी और मलबा तेजी से भर आया, जिससे एक घर पूरी तरह से मलबे में तब्दील हो गया। फिल्हाल पालिका प्रशासन हर संभव मदद में जुट गया है।