गुरुग्राम: गुरुग्राम पुलिस ने अपराधों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए स्विगी इंस्टामार्ट के साथ की साझेदारी
पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा के निर्देशानुसार साईबर अपराधों/धोखाधड़ी के विरूद्ध गुरुग्राम पुलिस द्वारा लोगों में अच्छे व प्रभावी ढंग से जागरूकता फैलाने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने स्विगी इंस्टामार्ट के साथ साझेदारी की है। आज के समय में आमजन किराने का सामान ऑर्डर करने से लेकर वित्तीय लेन-देन तक इंटरनेट/ऑनलाईन सेवाओं से किया जा रहा है l