झुंझुनू: झुंझुनू के पंचदेव मंदिर के पास और पुराना बस स्टैंड क्षेत्र से नगर पालिका व यातायात पुलिस कर्मियों ने हटवाया अतिक्रमण
झुंझुनू नगर परिषद की टीम व झुंझुनू यातायात प्रभारी हरफूल सिंह मीणा ने अपनी टीम के साथ मंगलवार दोपहर 12:00 बजे के आसपास सड़कों पर किए गए अस्थाई अतिक्रमणों को हटाकर सड़कों पर लगाए गए ठेले और रेडी को भी उठाकर जप्त कर लिया,नगर परिषद व यातायात प्रभारी ने बताया कि ठेले वालों को पहले से चेतावनी दी गई थी कि वह सड़कों पर से अतिक्रमण हटा ले अन्यथा जब्ती की जाएगी