झुंझुनू: शहर में हाथ रेडी चलाने वाले और सब्जी के ठेले वालों ने कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया
झुंझुनू शहर के विभिन्न स्थानों पर सब्जी का ठेला लगाने वाले और हाथ रेडी चलाने वालों ने सोमवार दोपहर 2:00 बजे के आसपास कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन करके जिला कलेक्टर रामावतार को ज्ञापन सौंपा और निर्धारित स्थान पर ठेला लगाने की मांग की है,ठेले वालों ने बताया कि करीब 20-20 सालों से हम ठेला लगाकर अपना पेट भर रहे हैं मगर अब अतिक्रमण के नाम पर हमें हटाया जा रहा है