झुंझुनू: ओलावृष्टि से प्रभावित गांवों के किसान कलक्ट्रेट पहुंचे, मुआवजे की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
पिलानी क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों के किसान जिला कलक्ट्रेट पहुंचे। किसानों ने बताया कि 28 फरवरी को हुई भारी ओलावृष्टि से उनकी 100 फीसदी तक फसलें नष्ट हो गई। बनगोठड़ी कलां, बनगोठड़ी खुर्द, लीखवा, बेरी, छापड़ा सहित अन्य गांवों के सैंकड़ो किसानों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए 100 फीसदी नुकसान के हिसाब से क्लेम दिलवाने की मांग की।