झुंझुनू: उदयपुरवाटी में पेड़ से टकराकर दुकान में घुसी ट्रैक्टर ट्रॉली, ट्रैक्टर के दो हिस्से हुए, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
उदयपुरवाटी कस्बे में झुंझुनू स्टेट हाईवे पर बजरी से भरा एक ट्रेक्टर-ट्रोली अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसा। मंगलवार सुबह 9 बजे घटना का सीसीटीवी फूटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार घटना बीती देर रात 1.30 बजे के आसपास की है। धर्म कांटे के पास सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराकर अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर दुकान में घुस गया।