*टमटम चालको ने एस.डी.एम.लहार को सौंपा ज्ञापन*
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
*असमाजिक तत्व मोबाईल ऐप की मदद से चलते हुए ई-रिक्शा (टमटम) को बीच रास्ते में कर रहे बन्द*
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
लहार..लहार क्षेत्र के टमटम ड्राइवर एकत्रित होकर वीरू धनोलिया की अगुवाई में एसडीएम कार्यालय में पहुंचे,टमटम ड्राइवरों ने लहार एसडीएम विजय यादव को एक शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि सोशल मिडिया पर ऐसे कई विडियों वायरल हो रहे है जिसमें मोबाईल ऐप की मदद से चलते हुए ई-रिक्शा (टमटम) को बीच रास्ते में बंद किया जा रहा है,ऐसी घटनाएं रोज लहार क्षेत्र में भी घटित हो रही है,कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा टमटम को चलते चलते एप के द्वारा बन्द किया जा रहा है,जिससे टमटम चालक परेशान हो रहे है, इससे रोजी रोटी कमाने वाले ई रिक्शा चालकों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ यात्रियों की सुरक्षा पर भी खतरा पैदा हो रहा है,ऐसे असमाजिक लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जावें ताकि मेहनत कर लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।