भगवानपुर: निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित: दो सौ मरीजों की जांच, मुफ्त दवाइयां भी दी गईं
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रसलपुर पंचायत के भगवानपुर पोस्ट ऑफिस से 100 मीटर पश्चिम स्थित राधे कृष्णा फार्मेसी परिसर में शुक्रवार को एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सुबह 10 बजे से ही मरीजों की जांच शुरू हो गई। दूर-दराज के गांवों से आए करीब दो सौ लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई। अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने जांच किया।