पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चाईबासा डैम में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बड़ी बाजार स्थित मस्जिद मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय इजहार अशरफ उर्फ जानू के रूप में हुई है। उसका शव लगभग 12 घंटे बाद डैम से बरामद किया गया। इजहार अशरफ बुधवार शाम को प्रतिदिन की तरह चाईबासा डैम में नहाने गया था।