डूंगला: वीर तेजाजी मंदिर में भागवत कथा का समापन, प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न
बड़ी सादड़ी के जरखाना स्थित वीर तेजाजी मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान कथा का बुधवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर 24 जोड़ों ने हवन में पूर्णाहुति दी तथा महाप्रसादी का वितरण किया गया। इसी दौरान वीर तेजाजी महाराज की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा भी विधिवत संपन्न हुई।