भवानीपुर: चार दिन बाद भी दुष्कर्म कांड का आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर, पहले भी दुष्कर्म के मामले में जा चुका है जेल
भवानीपुर :-भवानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव मे 17 बर्षीय युवती के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम देनेवाला दुष्कर्मी युवक घटना के चार दिन बाद भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर बना हुआ है । हालांकि भवानीपुर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी करने की बात अवश्य कह रही है , परन्तु घटना के चार दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है ।