गुना: म्याना पोस्ट ऑफिस में सेवाएं ठप, लोगों का आरोप- 3 बजे बाद नहीं होता काम, समय से पहले चले जाते हैं अधिकारी
गुना जनपद पंचायत के ग्राम म्याना पोस्ट ऑफिस में समय पर सेवाएं न मिलने से लोगों में नाराजगी है। 31 जनवरी को परेशान लोगो ने वीडियो जारी किए है, स्थानीय व्यक्ति मोहन शर्मा ने वीडियो में आरोप लगाया पोस्ट ऑफिस में डाक सेवाएं पूरी तरह ठप है 3 बजे के बाद कोई काम नही होता लोगो से बोला जाता है सिस्टम बंद कर दिया है कल आना। अधिकारी कर्मचारी समय से पहले चले जाते है।