☑️ विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027
☑️ 11 दिसम्बर तक दावे-आपत्तियां प्राप्त किये जायेंगे
☑️ मतदाता सूची में नाम जुड़वाने अथवा संशोधन हेतु अपने बीएलओ से करे संपर्क
भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा फोटो निर्वाचक नामावली के #विशेष_संक्षिप्त_पुनरीक्षण 2027 अंतर्गत 12 नवंबर को फोटो निर्वाचक नामावली का जिले के समस्त 741 मतदान केन्द्रों पर प्रारूप प्रकाशन कराया गया है।
इसी कड़ी में 11 दिसम्बर तक #BLO द्वारा अपने निर्धारित मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रह कर दावे/आपत्तियां प्राप्त किये जायेंगे। इस अवधि में आम नागरिक नामावली में अपना नाम देख सकेंगे तथा जिन पात्र व्यक्तियों अथवा जो 1 जनवरी, 2027 को 18 वर्ष अथवा उससे अधिक की आयु पूर्ण कर चुके हैं वे आयोग द्वारा निर्धारित आवेदन पत्र फार्म-6 भर कर उपस्थित बीएलओ के पास प्रस्तुत कर सकते हैं। इसी प्रकार यदि किसी मतदाता को अपनी किसी प्रविष्टि में कोई संशोधन कराना है अथवा अपना नाम किसी अन्यत्र मतदान केन्द्र में रखना हो तो फार्म-8 में तथा यदि नामावली में प्रविष्ट किसी नाम में आपत्ति हो तो फार्म-7 में आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकता है। आयोग द्वारा फार्म-6 अथवा फार्म-8 के साथ प्रस्तुत किये जाने वाले घोषणा पत्र से छूट प्रदान की गई है।
अब किसी भी #मतदाता को फार्म प्रस्तुत किये जाने के समय घोषणा पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य नहीं होगा। नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान अनुपस्थित एवं शिफटेड श्रेणी में जिन मतदाताओ के नाम विलोपित हुये है ऐसे मतदता यदि संबंधित मतदान केन्द्र में आ गये हैं तो वे अपना नाम जोडने हेतु फार्म-6 में आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं।
Election Commission of India Chief Electoral Officer Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #burhanpur #बुरहानपुर