।समाहरणालय पूर्णिया।
( जिला जनसंपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:-790,
दिनांक 17 जून 2026,
===================
प्रशिक्षु आई०ए०एस० अधिकारियों को जिलाधिकारी द्वारा दिया गया प्रशिक्षण:-
पूर्णिया जिले में प्रशिक्षु आई०ए०एस० अधिकारियों का भ्रमण कार्यक्रम जारी है।
इसी कड़ी में बुधवार को जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० द्वारा सभी प्रशिक्षु आई०ए०एस०अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा पूर्णिया जिले के विभिन्न भौगोलिक स्थिति एवं चुनाव प्रक्रिया तथा बाढ़ एवं सुखाड़ और पूर्णिया हवाई अड्डे के निर्माण एवं भूमि अधिग्रहण को लेकर प्रशासनिक कार्यों के बारे में जानकारी प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान चुनाव आयोग द्वारा जारी प्रेस नोट से लेकर मतदान एवं मतगणना तक जिला प्रशासन द्वारा किए जाने वाले वि विभिन्न कार्यों की संपूर्ण प्रक्रिया की प्रशासनिक तैयारी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान किया गया ।
वहीं पूर्णिया जिले में संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ के पूर्व तथा जिला प्रशासन द्वारा किए जाने वाले विभिन्न कार्यों के बारे में निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप कार्यो की गहन जानकारी प्रशिक्षण में दिया गया।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रशिक्षण के दौरान पूर्णिया हवाई अड्डे के निर्माण कार्य एवं भूमि अधिग्रहण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों पर विस्तार से जानकारी प्रदान किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
1 views | Purnia, Bihar | Jun 17, 2026