मनकापुर: करोहानाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के पर्व पर उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा के किए गए व्यापक इंतजाम
महाशिवरात्रि के पर्व पर करोहानाथ मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने कतार लगाकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और बेल पत्र, धतूरा, पुष्प, भांग, अक्षत व भस्म से भगवान का श्रंगार कर उनकी पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं के भीड़ को देखते हुए इंस्पेक्टर संतोष मिश्र मंदिर में मौजूद है, और उनके द्वारा उनकी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए।