हुसैनाबाद: नाली निर्माण में बड़ा खेल? आवेदन के बाद भी काम नहीं सुधरा, जांच करने पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने खोली पोल!
हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में बन रही आरसीसी नाली निर्माण को लेकर लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे स्थानीय लोगों ने निर्माण में घटिया सामग्री और मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद नगर पंचायत उपाध्यक्ष और वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे, जहां जांच में कई तकनीकी खामियां सामने आने की बात कही गई। लोगों का कहना है