देहरा ।। News123 ।। *माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश द्वारा आरंभ किए गए “नशा मुक्त हिमाचल अभियान” के अंतर्गत पुलिस जिला देहरा द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी है।*
पुलिस जिला देहरा नशे के विरुद्ध शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) की नीति पर दृढ़तापूर्वक अमल कर रहा है। इसी क्रम में *पुलिस थाना मझीण* के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों तथा आम जनता के सहयोग से एक विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान वन क्षेत्रों, पहाड़ी इलाकों, शैक्षणिक संस्थानों तथा चिकित्सालयों के आसपास स्थित स्थानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लगभग 2 से 3 कनाल भूमि पर प्राकृतिक रूप से उगे हुए भांग (Cannabis) के लगभग 400 से 500 पौधे पाए गए, जिन्हें नियमानुसार मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
पुलिस जिला देहरा आम जनता से अपील करता है कि यदि किसी क्षेत्र में भांग, अफीम अथवा अन्य मादक पदार्थों से संबंधित अवैध गतिविधियों की जानकारी हो तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112 अथवा निकटतम पुलिस थाना को दें।
*जिला पुलिस देहरा*