देहरा ।। News123 ।। नेशनल हाईवे-503 पर हरिपुर दोसड़का के समीप मंगलवार सुबह एक हरियाणा नंबर की कार बेसहारा पशुओं को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क पार कर नाली के दूसरी ओर स्थित ढांक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के दोनों एयरबैग खुल गए और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ।
कार में एक ही परिवार के चार सदस्य, जिनमें माता-पिता और दो बच्चे सवार थे। हादसे में सभी को चोटें आईं, जबकि घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद देहरा अस्पताल भेजा गया।