जनता के विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प, बीडीसी सदस्य अंकुश ठाकुर ने जताया आभार
परागपुर।। News123 ।। विकास खंड परागपुर के अंतर्गत बाड़ी-घमरूर वार्ड से नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्य अंकुश ठाकुर पुत्र सुरिंदर सिंह ने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वह सभी का दिल से धन्यवाद करते हैं।
अंकुश ठाकुर ने कहा कि चुनाव में मिली जीत केवल उनकी नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता की जीत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे तथा क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे।
उन्होंने कहा कि बाड़ी-घमरूर वार्ड की समस्याओं को संबंधित विभागों और प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा तथा विकास कार्यों को गति देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भविष्य में भी सहयोग और मार्गदर्शन की अपेक्षा जताई।