जहानाबाद: होरीलगंज में ज़मीन विवाद में मारपीट, महिला समेत कई लोग घायल
जहानाबाद होरीलगंज में दरवाजा लगाने को लेकर जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान लक्ष्मी देवी नामक महिला घायल हो गईं। वहीं दूसरे पक्ष के दो से तीन लोग भी जख्मी होकर सदर अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल रहा। पुलिस मामले की जांच में रविवार शाम करीब 5 बजे जुट गई है।