मंसूरचक: मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र में राजकीय विद्यालयों में अवैध वसूली का मामला आया सामने, अभिभावकों ने लगाए कई गंभीर आरोप
मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र के कई राजकीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं से अवैध वसूली का मामला पिछले कई दिनों से तुल पकड़े हुए हैं।इसको लेकर अभिभावकों ने शिक्षक पर कई गंभीर आरोप लगाए कहा कि फॉर्म ऑनलाइन करने,पंजीयन करवाने,अंक पत्र देने के नाम पर व्यापक पैमाने पर अवैध वसूली किया जा रहा है।शनिवार को दिन के 11:00 बजे अभिभावक विद्यालय पहुंचकर अपनी नाराजगी जाहिर किया।