अजमेर: रामगंज थाना पुलिस ने सांसी बस्ती क्षेत्र में एक बंद मकान में चल रहे जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया
Ajmer, Ajmer | Apr 24, 2026 रामगंज थाना पुलिस ने सांसी बस्ती क्षेत्र में एक बंद मकान में चल रहे जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 52,100 रुपये नकद जब्त किए।