बहराइच: लक्खाबौंडी चौराहे के पास गन्ने के जूस के पैसे को लेकर दबंगों ने पिता-पुत्र को पीटा
बहराइच के रामगांव इलाके में गन्ने के जूस के पैसे को लेकर दबंगों ने पिता-पुत्र की पिटाई कर दी। लक्खाबौंडी गांव के चौराहे पर कल्लू और उनके बेटे नफीस गन्ने के जूस की दुकान लगाते हैं। कुछ लोग उनकी दुकान पर पहुंचे और जूस पिलाने के लिए कहा। जूस पीने के बाद रुपये मांगने पर दबंग नाराज हो गए और पिता-पुत्र की पिटाई कर दी। इसमें दोनों घायल हो गए। पुलिस जाच में जुटी है।