मंझनपुर: पोलिंग पार्टी रवाना केन्द्र ओसा में मतदान कर्मियों के जुवा खेलते वीडियो वायरल, जाँच के बाद होगी कार्रवाई- पुलिस अधीक्षक
20 मई को होने वाले लोकसभा सामान्य मतदान की तैयारी के चलते ओसा स्थित मंडी में पोलिंग पार्टियों आज रवाना हो रही है।ओसा की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि मतदान कर्मी जुआ खेल रहे हैं जिसमें पुलिस वाले भी मौजूद हैं।वीडियो वायरल पर मंझनपुर पुलिस जांच में जुट गई है।एसपी ने फोन पर कहा कि जांच के बाद होगी कार्रवाई।