मंझनपुर: चक हिंगुई पर धारदार हथियार लेकर घूम रहा युवक, हथियार लेकर घूमने से जनता में पैदा हुआ खौफ वीडियो वायरल
कौशाम्बी जिले के करारी कोतवाली क्षेत्र के चक हिंगुई पर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि युवक अपने कमर में धारदार हथियार खोसा हुआ है। वहीं पास पड़ोस की जनता में दहशत फैली हुई है। बताया जा रहा है कि युवक का नाम चाका पुत्र जमाल पेंटर है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।