मंझनपुर: जमदुआ गांव में पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से विधवा महिला की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
करारी थाना क्षेत्र के जमदुआ गांव में पंखे में करंट उतरने से विधवा श्याम कली पत्नी स्वर्गीय हरिमोहन करंट की चपेट में आ गई है। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई मृतक महिला के तीन बच्चे हैं महिला के पति की लगभग 3 साल पहले बीमारी के कारण मौत हो गई थी मजदूरी करके महिला अपने तीनो बच्चो का भरण पोषण करती थी महिला की मौत के बाद कोहराम मचा हुआ है।