मंझनपुर: ओसा नवीन मंडी से पोलिंग पार्टियां हो रही रवाना, दूसरी तरफ जुआ की लगी है फड़, भीड़ में खेला जा रहा जुआ, वीडियो वायरल
कौशाम्बी लोकसभा के लिए पांचवे चरण में कल मतदान होगा। इसे लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। रविवार को यानी आज पोलिंग पार्टियां ओसा नवीन मंडी से बुथों के लिए रवाना किया जा रहा है। बता दें कि एक तरफ पोलिंग पार्टियां रवाना हो रही है। वहीं दूसरी तरफ जुआ की फड़ लगी हुई है। जहां पर घेरा बना कर जुआ खेला जा रहा है। जुआ खेलने वालों को अधिकारियों का जरा भी डर नहीं है।