मंझनपुर: कौशाम्बी लोकसभा के लिए पांचवे चरण में कल होगा मतदान, ओसा नवीन मंडी से आज पोलिंग पार्टियां होगी रवाना
कौशांबी लोकसभा के लिए पांचवे चरण में कल मतदान होगा वहीं रविवार को यानी आज ओसा नवीन मंडी से पोलिंग पार्टियां रवाना होगी। सिराथू, चायल एवं मंझनपुर कुंडा बाबागंज विधानसभा में मतदान होगा। बीजेपी, सपा एवं बसपा समेत कुल 10 प्रत्याशियों ने चुनाव मैदान में ताल ठोक रखी है। इस बार 19 लाख 4466 मतदाता वोटिंग करेंगे।