हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार सुबह 11 बजे मंडी जिले का दौरा किया। उपमुख्यमंत्री ने सराज क्षेत्र में बाखली और कुकलाह सहित अन्य गांवों की क्षतिग्रस्त सड़कों का निरीक्षण किया। उन्होंने पेयजल योजनाओं की स्थिति की भी समीक्षा की।मुकेश अग्निहोत्री ने जल शक्ति विभाग कुटीर का निरीक्षण किया।