मंझिआंव: मझिआंव में विकास कार्यों का निरीक्षण, अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने डीपीआर जल्द तैयार करने के निर्देश दिए
मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने विभिन्न वार्डों का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ वार्ड पार्षद, नगर प्रबंधक, कनिय अभियंता और रांची से आए कंसल्टेंट भी मौजूद रहे। निरीक्षण के क्रम में वार्ड संख्या 4 में राधा-कृष्ण मंदिर के पास प्रस्तावित विवाह भवन के निर्माण स्थल का जायजा लिया गय