शिवपुरी नगर: लालमाटी में चोरों का आतंक, बहन के घर आए युवक की बाइक चोरी; संदिग्ध सीसीटीवी में कैद
शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली आजाद नगर कॉलोनी (लालमाटी) में इन दिनों चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। यहाँ अपनी बहन के घर आए एक युवक की हीरो एच.एफ. डीलक्स बाइक अज्ञात चोरों ने पार कर दी। घटना की पूरी वारदात पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है, जिसमें एक संदिग्ध युवक बाइक के आसपास घूमता नजर आ रहा है।