महसी: इमामगंज के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार की मौत, उड़े परखच्चे।
खैरीघाट थाना क्षेत्र में इमामगंज के पास देर रात बाइक सवार दिलीप कुमार पुत्र टीकाराम निवासी बांसगढ़ी आपने गांव की ओर जा रहा था। इमामगंज के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर दर्दनाक तरीके से मौत हो गई। मौका देख ट्रैक्टर ट्राली को लेकर चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।