थाटीपुर में दबंगों का तांडव: सरिया-डंडों से हमला, चार घायल, घर में तोड़फोड़,
ग्वालियर। थाटीपुर थाना क्षेत्र के मेला दुल्लपुर इलाके में बीती रात दबंगों ने जमकर आतंक मचाया। मामूली विवाद को लेकर आरोपियों ने सरिया, डंडा और पाइप से हमला कर चार लोगों को घायल कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने पीड़ितों के घर के दरवाजे और खिड़कियों में भी तोड़फोड़ कर दी।
फरियादी अनिल माहौर (41) निवासी मेला दुल्लपुर ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 17 जून की रात करीब 9 बजे उनके चाचा के लड़के जितेंद्र उर्फ जीतू, विजय और राजेंद्र घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान रोहित जाटव, सूरज जाटव, सोना जाटव और संजय जाटव हाथों में सरिया, डंडा और पाइप लेकर पहुंचे और धर्मशाला में बैठने को लेकर विवाद करने लगे।
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। हमले में जितेंद्र के हाथ की कलाई और जांघ में गंभीर चोट आई, वहीं विजय के सिर और आंख के पास चोट लगने से ख�