राऊ: जहरीला पानी बताने पर जीतू पटवारी को महापौर का जवाब, सुदामा नगर में सार्वजनिक रूप से पिया पानी
Rau, Indore | Jun 2, 2026 मंगलवार 12 बजे मिली जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेस वार्ता कर दावा किया था कि इंदौर शहर का लगभग 90 प्रतिशत पानी जहरीला है। उन्होंने विशेष रूप से सुदामा नगर क्षेत्र के पानी को पीने योग्य नहीं बताते हुए कहा था कि यह लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। पटवारी ने यह दावा एक कथित जांच रिपोर्ट के आधार पर किया था।